गुरु पूर्णिमा पर सीएम डॉ. मोहन यादव पहुंचे उज्जैन: सांदीपनि आश्रम में किया पूजन, 500 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन 🚁🏢
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर अपने गृह नगर उज्जैन पहुंचे। नागझरी हेलीपैड पर स्वागत के बाद उन्होंने संत रविदास आश्रम और महर्षि सांदीपनि आश्रम में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि यह सौभाग्य की बात है कि भगवान श्रीकृष्ण ने उज्जैन में शिक्षा ग्रहण की। इस अवसर पर उन्होंने नवनिर्मित गीता भवन के लोकार्पण के साथ ही 500 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न मंदिरों के जीर्णोद्धार कार्यों का भूमिपूजन करने की बड़ी घोषणा भी की।
#CMMohanYadav #UjjainNews #GuruPurnima #GitaBhavan #Sitit24News