मंडला: जिला योजना भवन मंडला में मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह आयोजित, पीएचई मंत्री संपतिया उइके शामिल हुईं
Mandla, Mandla | Apr 24, 2026 जिला योजना भवन मंडला में शुक्रवार को शाम 4:30 बजे आयोजित मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह में पीएचई मंत्री श्रीमती सम्पतिया उइके ने कक्षा 10वीं एवं 12वीं की प्रदेश प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए कहा कि वे आज इन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित कर स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रही हैं।