ललितपुर: शहर में बेखौफ दो दबंगों ने एक दिव्यांग को बीच सड़क पर पटक कर जमकर की मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
मंगलवार सुबह करीबन 10:00 बजे से एक वीडियो तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उक्त वायरल वीडियो में दो बेखौफ दबंग एक दिव्यांग को बीच सड़क पर पटक कर पीटते हुए नजर आ रहे हैं। वही वायरल होने वाला वीडियो संबंधित जिम्मेदारों की कार्य शैली पर सवालिया निशान लगा रहा है। उक्त वायरल वीडियो लगभग एक दिन पुराना यानि सोमवार का बताया जा रहा है।