कासगंज: सदर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया, 5 वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की 9 बाइकें बरामद
कासगंज में पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चेकिंग के दौरान पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर झाड़ियों में छुपाकर रखी गई 9 चोरी की बाइकें बरामद की गईं। साथ ही उनके कब्जे से 1 किलो से अधिक नशीला पाउडर भी मिला है। कार्रवाई सदर कोतवाली पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त टीम द्वारा की गई।