भितरवार: गिरिराज जी मंदिर के पास बाइक से गिरकर युवक घायल
बाइक सवार युवक ग्वालियर से चलकर अपनी बाइक को लेकर भितरवार के किठोंदा गांव जा रहा था। बाइक सवारी युवक भितरवार क्षेत्र के बागवई गांव के पास बने गिरिराज जी मंदिर के पास मवेशियों से टकरा कर गिर गया जिससे वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के ग्रामीण की सहायता से भितरवार के सामुदायिक अस्पताल स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार किया गया।