थानेसर: मेवा सिंह का केंद्र सरकार पर हमला: गेहूं के MSP में 25 रुपये की बढ़ोतरी किसानों के साथ मजाक
जिला कांग्रेस अध्यक्ष मेवा सिंह ने केंद्र सरकार की गेहूं के MSP में मामूली बढ़ोतरी पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि 25 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ोतरी से किसानों की बढ़ती लागत पूरी नहीं हो पाएगी और सरकार को किसानों की असल समस्याओं को समझकर ठोस कदम उठाने चाहिए।