लखीमपुर: माल खाने में एक करोड़ के जेवर 'गल गए' और 'बंदर ले गए', लखीमपुर पुलिस की कहानी पर कोर्ट ने अपनाया सख्त रुख
लखीमपुर खीरी जिले में करीब 17 साल पुराने एक मामले में अदालत की सख्त टिप्पणी ने पुलिस महकमे में हलचल मचा दी है। सदर कोतवाली के मालखाने में रखे गए एक करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के सोने के जेवरों के गायब होने पर पुलिस ने अदालत को बताया कि बारिश में पोटलियां खराब हो गईं और बचे हुए जेवर बंदर उठा ले गए। यह दलील सुनकर अदालत ने साफ कहा कि "सोना पानी में नहीं गलता।