बैतूल नगर: बैतूल परसोड़ी में सांप काटने से 14 वर्षीय बालक की मौत, ज़िला अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
बैतूल:- बैतूल जिले के आमला थाना क्षेत्र के ग्राम परसोडी में मंगलवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। खेत में 14 वर्षीय बालक को जहरीले सांप ने हाथ पर डस लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। बालक को पहले आमला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल बैतूल रेफर किया गया था, लेकिन रास्ते में ही उसकी सांसें थम गईं। जानकारी के अनुसार