भाजपा द्वारा कांग्रेस के खिलाफ किए जा रहे विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन के जवाब में कांग्रेस ने भी मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल छीमवाल के नेतृत्व में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पीली कोठी चौराहे पर प्रदर्शन कर भाजपा का पुतला फूंका। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और आरोप लगाया कि राजनीतिक बौखलाहट में भाजपा विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन कर रही है। कांग्रेस ने भाजपा के इन प्रदर्शनों को राजनीतिक ‘नौटंकी’ करार देते हुए पलटवार किया। दोनों दलों के आमने-सामने आने के बाद हल्द्वानी में राजनीतिक माहौल गरमाता नजर आ रहा है।
#Haldwani #HaldwaniNews #Congress #BJP #UttarakhandPolitics #PoliticalProtest #RahulChhimwal #CongressProtest #BJPProtest #PoliticalNews #UttarakhandNews #NainitalNews #Protest #PoliticalWar #BreakingNews #HindiNews #NewsReels #HaldwaniExpressNews