विजयनगर: बिजयनगर में NH48 पर बरल अंडर ब्रिज पर दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, गंभीर घायल को किया रेफर
बिजयनगर में NH-48 बरल अंडरब्रिज पर शुक्रवार को शाम करीब 4 बजे दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।हादसे के बाद बिजयनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को बिजयनगर राजकीय उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया है।मिली जानकारी अनुसार गंभीर घायल जीवराज गुर्जर (दिलवाड़ी) को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया।थाना पुलिस मामले में जांच कर रही है।