निज़ामाबाद: निजामाबाद गल्ला मंडी में ट्रांसफार्मर की केबल जली, सैकड़ों घरों की बिजली हुई गुल
आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद कस्बे के गल्ला मंडी क्षेत्र में आज बुधवार की सुबह ट्रांसफार्मर की अंडरग्राउंड केबल जल जाने से सैकड़ों घरों की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई घटना सुबह करीब नौ बजे की बताई जा रही है प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गल्ला मंडी की गली में लगा ट्रांसफार्मर अचानक तेज आवाज के साथ धू-धू कर जलने लगा, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी।