गुना नगर: कैंट हायर सेकेंडरी स्कूल में मतदाता जागरूकता के लिए आयोजित की गई भाषण और चित्रकला प्रतियोगिता
लोकसभा निर्वाचन को लेकर जिले में मतदाता जागरूकता अभियान जारी है। कलेक्टर सत्येंद्र सिंह के निर्देशन में गुना में कैंट हायर सेकेंडरी स्कूल में मतदाता जागरूकता के तहत भाषण और चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्राचार्य श्रीमती सीमा शर्मा ने बताया, विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। 7 मई 2024 को मतदान करने की मतदाताओं को शपथ दिलाई।