गुना नगर: बूढ़े बालाजी पर सड़क के डामरीकरण कार्य का नगर पालिका के आधिकारिक कर्मचारी जन प्रतिनिधियो ने किया निरीक्षण देखी गुणवत्ता
गुना में शहर में सड़कों का डामरीकरण का कार्य जारी है। बूढ़े बालाजी इलाके में डामरीकरण कार्य का नगर पालिका के आधिकारिक, कर्मचारी, अध्यक्ष, पार्षदों ने निरीक्षण किया। सड़क निर्माण की गुणवत्ता देखी, निर्माण एजेंसी को जल्द कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। बूढ़े बालाजी क्षेत्र में न्यू टेकारी रोड, चौधरन कॉलोनी, पठार मोहल्ला में डामरीकरण किया जा रहा है।