गुना नगर: हड्डीमिल और श्रीराम कॉलोनी से कोतवाली पुलिस ने दो स्थाई वारंटी आरोपियों को 315 बर अवैध कट्टा और कच्ची शराब के साथ पकड़ा
गुना में कोतवाली थाना पुलिस ने दो स्थाई वारंटी आरोपी पकड़े हैं। थाना प्रभारी अनूप भार्गव ने बताया, हड्डीमिल से लकी पारदी को 315 बोर अवैध देसी कट्टा के साथ पकड़ा है। वही श्रीराम कॉलोनी से अमन सहरिया को 70 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ घर से पकड़ा है। दोनों आरोपी गुना न्यायालय में पूर्व के मामलों में फरार थे। दोनों की गिरफ्तारी हेतु स्थाई वारंट जारी किए थे।