गुना नगर: कलेक्टर ने जिला कार्यालय में ली समीक्षा बैठक, विभिन्न योजनाओं सहित लोकसभा निर्वाचन से संबंधित तैयारीओ की समीक्षा की
गुना कलेक्टर सत्येंद्र सिंह ने जिला कार्यालय में समीक्षा बैठक ली। लोकसभा निर्वाचन की तैयारीओ की समीक्षा कर सभी तैयारियां समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। सामान्य एवं व्यय प्रेरकों को फोल्डर तैयार कर उपलब्ध करवाने के आदेश दिए। जिले में पेयजल व्यवस्था, हनुमान टेकरी मेला की व्यवस्था, एवं मतदाता जागरूकता से संबंधित कार्यों को लेकर अधिकारियों को आदेश दिए।