गुना नगर: नेशनल प्रतियोगिता वर्ड पावर चैंपियनशिप में गुना के छात्र ने पाया पहला स्थान कलेक्टर ने जिला कार्यालय में किया सम्मानित
गुना के शासकीय प्राथमिक विद्यालय ग्वारखेड़ा के कक्षा तीन के छात्र नमन लोधी ने मुंबई में हुई इंग्लिश राष्ट्रीय प्रतियोगिता वर्ड पावर चैंपियनशिप में 8 से अधिक राज्यों के छात्रों को पीछे छोड़ पहला स्थान पाया है। 15 अप्रैल को गुना कलेक्टर सत्येंद्र सिंह ने जिला कार्यालय में छात्र नमन पढ़ने वाले शिक्षक और माता-पिता को सम्मानित किया।