गुना नगर: कोतवाली थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थान से तीन चेक बाउंस और एक चोरी के प्रकरण में चार स्थाई वारंटी आरोपी किए गिरफ्तार
गुना में कोतवाली थाना पुलिस द्वारा चार स्थाई वारंटी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी अनूप भार्गव ने बताया, बृजेश धाकड़, तूफान सिंह जाटव, देवेंद्र सिंह यादव को तीन चेक बाउंस के प्रकरण में पकड़ा है। दीपक जाटव को चोरी के प्रकरण में गिरफ्तार किया है। गुना न्यायालय की कार्यवाही से आरोपी लंबे समय से फरार थे। गिरफ्तारी हेतु स्थाई वारंट जारी किए गए थे।