पंजाबी बाग: निहाल विहार के घोषित बदमाश को पुलिस ने नांगलोई नजफगढ़ रोड से किया गिरफ्तार
आउटर जिला के डीसीपी सचिन शर्मा ने बुधवार शाम 6:00 बजे बताया कि गिरफ्तार बदमाश की पहचान निहाल विहार निवासी 35 वर्षीय दीपक उर्फ बिहारी के तौर पर हुई है वह पहले से आधा दर्जन आपराधिक मामलों में शामिल रह चुका है