कोरांव: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम, विधायक व चेयरमैन ने नियमित योग करने की की अपील
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगर पंचायत कोरांव के अटल सरोवर पर एक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम नगर पंचायत कार्यालय द्वारा आयोजित किया गया था। इसमें नगर पंचायत अध्यक्ष ओम प्रकाश केशरी सहित बड़ी संख्या में नगरवासियों ने योगाभ्यास किया।इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष ओम प्रकाश केशरी ने कहा कि योग केवल एक व्यायाम नहीं है।