सिरसागंज: तिलियानी रेलवे अंडरपास से पुलिस ने अवैध हथियार के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार, बरामद हुआ तमंचा और कारतूस
सिरसागंज थाना क्षेत्र में अवैध शस्त्रों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने एक युवक को तमंचा और जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान तिलियानी रेलवे अंडरपास के पास कार्रवाई करते हुए नरेश पुत्र गोपाल सिंह निवासी नगला चेतराम को दबोच लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक अवैध 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।