दरभा: दरभा एवं हल्बा कचोरा में सुशासन तिहार के तहत जन समस्या निवारण शिविर संपन्न, निःशुल्क स्वास्थ्य जांच सहित हुआ औषधि वितरण
Darbha, Bastar | May 20, 2026 राज्य शासन के दिशा-निर्देशानुसार संवाद से समाधान की मंशानुरूप चलाए जा रहे सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत बुधवार को दोपहर 12 बजे से जिले के विकासखंड मुख्यालय दरभा और जगदलपुर ब्लॉक के ग्राम हल्बा कचोरा में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान संबंधित क्षेत्र के जनप्रतिनिधी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।