रॉबर्ट्सगंज: बकहर नदी उफान पर, पुल के ऊपर बह रहा पानी, मड़िहान-घोरावल मार्ग पर आवागमन ठप
सोनभद्र में लगातार हो रही बारिश के बाद मंगलवार दोपहर 12 बजे बकहर नदी उफान पर आ गई है। नदी का जलस्तर बढ़ने से पुल के ऊपर से पानी तेज बहाव के साथ गुजर रहा है, जिसके चलते मड़िहान-घोरावल मार्ग पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है। पुल के ऊपर पानी का तेज बहाव होने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई है और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।