इस्माइलपुर: नवगछिया में सड़क हादसा, दो युवकों की मौत
गरैया एनएच-31 के पास देर रात अज्ञात चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों विक्रमशिला सेतु के समानांतर पुल निर्माण कार्य से जुड़े थे और भागलपुर जीरोमाइल से नवगछिया रेलवे स्टेशन जा रहे थे। मृतकों की पहचान कानपुर निवासी जतिन कुमार और बाबूलाल मंडल के रूप में हुई है। पुलिस ने बाइक कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।