देवेंद्रनगर: पन्ना पुलिस की जुए पर बड़ी कार्रवाई, देवेंद्रनगर में 2 फड़ों पर दबिश देकर 8 आरोपी गिरफ्तार
पन्ना पुलिस ने मंगलवार को शाम 7:00 बजे प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया है किपन्ना जिले में जुआ एवं सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत देवेंद्रनगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो जुए के फड़ पर दबिश दी। कार्रवाई में कुल 08 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नगदी, मोटरसाइकिल व मोबाइल फोन सहित कुल ₹3,27,820 का मशरूका जप्त किया गया।