खगौल: दानापुर के नारियल घाट पर नगर परिषद ने चलाया विशेष सफाई अभियान
दानापुर नगर परिषद निजामत की ओर से गुरुवार शाम 4 बजे नारियल घाट पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान घाट एवं आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई की गई। अभियान का उद्देश्य त्योहारों के दौरान श्रद्धालुओं और आम नागरिकों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है। नगर परिषद की इस पहल से घाट परिसर में स्वच्छता बनाए रखने और बेहतर वातावरण सुनिश्चित करने का प्रयास