डुमरा: उर्दू विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षा 4 अप्रैल से, पहले दिन 414 परीक्षार्थी होंगे शामिल
सीतामढ़ी के श्री राधा कृष्ण गोयनका महाविद्यालय स्थित परीक्षा केंद्र पर मौलाना आज़ाद नैशनल उर्दू विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षा 4 अप्रैल से शुरू होगी। यह परीक्षा 21 अप्रैल तक दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहले दिन कुल 414 परीक्षार्थी शामिल होंगे।