कोटद्वार: कोटद्वार खोह नदी में हो रहा खनन, सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत के बयान की पुष्टि
कोटद्वार नगर निगम पार्षद सूरज कांति ने शुक्रवार दोपहर 12 बजे बताया कि कोटद्वार शहर की खोह नदी में चैनेलाइजेशन के नाम पर अनियंत्रित खनन का कारोबार जोरों पर है। दिन से लेकर रात के अंधेरे तक में खनन कारी बेखौफ होकर नदियों का सीना चीर रहे हैं। हालत यह है कि इस संबंध में जनप्रतिनिधियों द्वारा शिकायत करने पर भी जिम्मेदार अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं।