कोटद्वार: कोटद्वार नगर निगम के मेयर शैलेंद्र सिंह रावत के कार्यालय का उद्घाटन हुआ
कोटद्वार नगर निगम के नवनिर्वाचित मेयर शैलेंद्र सिंह रावत ने विधिवत पूजा अर्चना के साथ शुक्रवार दोपहर 2 बजे कार्यालय का शुभारंभ किया । इस दौरान भाजपा के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष राज गौरव नौटियाल सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे । मेयर शैलेंद्र सिंह रावत ने कहा कि जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए कार्यालय बनाया गया है जिससे की जनता के कार्यों को किया जा सके