माकड़ी: लगातार बिजली गुल और लो वोल्टेज से लुभा क्षेत्र के ग्रामीण बेहाल, समाधान नहीं होने पर उग्र आंदोलन की दी चेतावनी
माकड़ी ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम लुभा, सण्डसा, उलेरा, ठेमगांव, सोडसिवनी, तितना और ओण्डरी सहित आसपास के क्षेत्रों में लंबे समय से बिजली गुल और लो वोल्टेज की समस्या ने ग्रामीणों का जीना दूभर कर दिया है। समस्या से परेशान होकर ग्रामीणों बुधवार को 1 बजे बड़ी संख्या में फरसगांव स्थित बिजली कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।