🧘♀️✨ "करें योग, रहें निरोग" ✨🧘♂️
12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बसावन सिंह इंडोर स्टेडियम, हाजीपुर में जिला प्रशासन वैशाली, खेल विभाग एवं आयुष विभाग के संयुक्त तत्वावधान में भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। जिला पदाधिकारी वैशाली श्रीमती वर्षा सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, छात्र-छात्राओं एवं गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
"स्वस्थ आयु के लिए योग" थीम के तहत प्रतिभागियों ने योगासन, प्राणायाम, ध्यान, अनुलोम-विलोम एवं कपालभाति का अभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। कार्यक्रम में अधिकारियों ने योग को शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक संतुलन का आधार बताते हुए इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
आइए, हम सभी योग को अपनी दिनचर्या में शामिल कर स्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक जीवन की ओर कदम बढ़ाएं। 🌿💚
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Department of Sports, Government of Bihar
#InternationalYogaDay2026 #YogaForHealthyAgeing #Vaishali #Hajipur #YogaForLife #FitIndia
19 views | Vaishali, Bihar | Jun 21, 2026