डोईवाला: दीपावली से पहले दून में बढ़ा वायु प्रदूषण, सांस के मरीजों के लिए खतरा
दून में दीपावली से पहले वायु गुणवत्ता सूचकांक में खासी गिरावट देखी गई है। बीते शुक्रवार और शनिवार को AQI 140 और 150 से ऊपर दर्ज हुआ। प्रदूषण के कारण सांस व फेफड़ों के मरीजों की स्थिति को लेकर विशेषज्ञों ने चिंता जताई है। उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने 13 शहरों में 24 घंटे निगरानी शुरू की है।