सिवनी: सिवनी के जंबो सीताफल की दुबई में पहली बार 1 टन खेप का निर्यात
Seoni, Seoni | Oct 30, 2026 सिवनी का जंबो सीताफल पहुंचेगा दुबई। जिला उद्यानिकी अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि जीआई टैग प्राप्त सिवनी जंबो सीताफल की पहली बार 1 टन की खेप अंतरराष्ट्रीय बाजार में निर्यात की जाएगी। 31 अक्टूबर को कलेक्टर हरी झंडी दिखाकर खेप रवाना करेंगे। इस पहल से स्थानीय किसानों को वैश्विक पहचान और बेहतर बाजार मिलने की उम्मीद है।