मेजरगंज: डुमरी खुर्द में गरीबों ने उठाया आवास योजना में अनियमितता का मुद्दा, श्याम नंदन किशोर प्रसाद ने बीडीओ से की बात
डुमरी खुर्द पहुंचे भाजपा नेता श्याम नंदन किशोर प्रसाद से गांव के कई गरीब महिला एवं पुरुषों ने मुलाकात कर अपनी समस्याएं रखीं। ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री आवास योजना में कथित अनियमितता की शिकायत करते हुए कहा कि पात्र होने के बावजूद कई जरूरतमंद परिवारों को अब तक आवास योजना का लाभ नहीं मिल पाया है।