शिवपुरी नगर: शिवपुरी पुलिस का 'सुपरफास्ट' एक्शन: नवाब साहब रोड से लापता बालक आधे घंटे में बरामद
शिवपुरी शहर के कोतवाली थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 4 वर्षीय गुम बालक को महज 30 मिनट में तलाश कर परिजन को सौंप दिया। 29 मार्च 2026 को कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि नवाब साहब रोड क्षेत्र से एक बालक लापता हो गया है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रोहित दुबे ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया और तत्काल टीमों का गठन किया गया।