भीलवाड़ा: श्री शिव महापुराण कथा आयोजन के दूसरे दिन आस्था और भक्ति के सारे रिकॉर्ड बने, उमड़ा विशाल जनसमूह, जहां लोग बैठ गए
भीलवाड़ा। श्री महाशिवपुराण कथा का श्रवण कराने मेवाड़ की पावन धरा भीलवाड़ा की भूमि पर पहली बार पधारे प्रख्यात कथावाचक ‘कुबेर भण्डारी’ पंडित प्रदीप मिश्रा के मुखारबिंद से कथा सुनने के लिए विशाल जनसमूह इस कदर उमड़ रहा है कि सात दिवसीय कथा के दूसरे दिन गुरूवार को मेडिसिटी ग्राउण्ड के साढ़े चार लाख वर्ग फीट में फैले डोम ओर पाइप पांडाल में पैर रखने की जगह नहीं बची।