नागौर: नागौर के हज़रत सूफी हमीदुद्दीन चिश्ती नागौरी के 773वें उर्स का हुआ आगाज़
Nagaur, Nagaur | Nov 1, 2024 नागौर शहर के हज़रत सूफी हमीदुद्दीन चिश्ती नागौरी के 773वे उर्स का शुक्रवार को दरगाह के बुलंद दरवाजे पर झंडारोहण के साथ ही आगाज हुआ। इस दौरान ये उर्स छः नवंबर तक आयोजित किया जायेगा। जिसमें प्रदेश सहित देश के विभिन्न जगहों से भी जायरिन जियारत करने के लिए पहुंचेंगे। वहीं उर्स में सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन भी पुरी तरह से मुस्तैद है।