नागौर: बागनाडा के निकट सड़क पर खड़ी नीलगाय से टकराने के कारण बाइक सवार युवक गंभीर रूप से हुआ घायल, जोधपुर किया गया रेफर
Nagaur, Nagaur | Nov 1, 2024 नागौर के बागनाडा के निकट शुक्रवार को सडक पर खड़ी नीलगाय से बाइक सवार युवक टकरा गया। हादसे में बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल युवक को निजी वाहन की मदद से नागौर जेएलएन अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया गया।