शिकारपुर पुलिस ने वाहन जांच के दौरान दो बाइक पर सवार तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक के पास से एक देसी काटा और दो जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगह पर वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में तीनों युवक को गिरफ्तार किया गया।