महरौनी: महरौनी तहसील सभागार में जनगणना कार्य हेतु नियुक्त कर्मचारियों को उप जिलाधिकारी ने दिया प्रशिक्षण
महरौनी तहसील सभागार में आगामी जनगणना कार्य के सुचारु संचालन हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी रजनीश बाजपेई ने की। प्रशिक्षण के दौरान जनगणना कार्य में नियुक्त कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। अधिकारियों ने जनगणना की प्रक्रिया, सावधानियों एवं सटीक जानकारी संकलन के हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।