कैराना: कांधला कस्बे में दुकान पर सरिया खरीदने गए व्यक्ति की जेब से ₹50 हजार चुराए, आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद
Kairana, Shamli | Aug 22, 2026 कांधला कस्बे के मोहल्ला खैल निवासी इमरान मकान निर्माण करा रहा है। शनिवार को वह मोहल्ला शेखजादगान स्थित एक दुकान पर सरिया खरीदने के लिए गया हुआ था। पीड़ित के अनुसार, जब वह दुकान पर सरिये का भाव कर रहा था, तभी उसकी जेब से युवक ने 50 हजार की नकदी चोरी कर ली। कुछ देर के बाद उसने जेब देखी, तो घटना की जानकारी हुई। वहीं, आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।