इटली की प्रधानमंत्री हैं जॉर्जिया मेलोनी (Giorgia Meloni)। उनकी उम्र करीब 49 साल की है। उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस मतलब कि AI की सहायता से बनाए गए डीपफेक को खतरे को भांप लिया है। तभी तो उन्होंने यूरोपीय यूनियन इंटेलेक्चुअल प्रोपर्टी ऑफिस ( EUIPO ) में अपने आवाज का ट्रेडमार्क कराने के लिए आवेदन दिया है। आपको पता है कि इस ऑफिस में यदि उनकी आवाज का ट्रेडमार्क मिल जाता है तो उन्हें क्या फायदा होगा? आपको हम बता रहे हैं इसके फायदे।
न्यूज एजेंसी रायटर ने सोमवार को यह खबर दी कि 5 अक्टूबर 2026 को उन्होंने EUIPO में यह आवेदन दिया है। इस आवेदन के साथ ही मेलोनी ने अपना चार सेकेंड की ऑडियो क्लिपिंग भी दी है। इसमें बोलती हैं "I am Giorgia Meloni." इसे वह रिकॉर्डिंग में दो बार दोहराती हैं ताकि बेहतर तरीके से उनकी आवाज का नमूना कैप्चर हो सके। उनके आवेदन पर अभी EUIPO ने कोई फैसला नहीं किया है।
EUIPO के यहां ट्रेडमार्क रजिस्ट्रेशन के कई फायदे हैं। इसकी वेबसाइट पर बताया गया है कि पहला फायदा है �
Korba, Korba | Oct 7, 2026