सामरी कुसमी: कृषक सूचना रथ से किसानों को मिल रही खेती की नई जानकारी, वैकल्पिक फसलों पर दिया जा रहा जोर
कुसमी सामरी रविवार जिले में कम वर्षा की स्थिति को देखते हुए कृषि विभाग ने किसानों को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देश पर कृषक सूचना रथ के माध्यम से हाट-बाजारों और गांवों में किसानों को आधुनिक खेती, वैकल्पिक फसल, फसल बीमा तथा शासन की जनहितैषी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।