पीरो: कटरिया गांव से साइबर ठगी गैंग का भंडाफोड़, नीट परीक्षा प्रश्नपत्र लीक कराने के नाम पर अभ्यर्थियों से ठगी की जाती थी
Piro, Bhojpur | Jun 18, 2026 भोजपुर पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने का झांसा देकर अभ्यर्थियों से ठगी करने वाले एक साइबर गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के कटरिया गांव निवासी वीरबहादुर सिंह को गिरफ्तार किया गया है। उसके विरुद्ध साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिसमें कुल पांच लोगों को आरोपित बनाया ।