बोध गया: एमयू से अंगीभूत कॉलेजों में छात्रों से इंटरनशिप शुल्क नहीं लिया जाएगा, विश्वविद्यालय प्रशासन ने दिए निर्देश
Bodh Gaya, Gaya | Jul 30, 2026 बोधगया के मगध विश्वविद्यालय ने संबद्ध एवं मान्यता प्राप्त सभी कॉलेजों को स्पष्ट निर्देश जारी किया है कि इंटरनशिप के नाम पर छात्रों से किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा है कि यदि किसी कॉलेज में इंटरनशिप शुल्क की वसूली की शिकायत मिलती है तो संबंधित संस्थान के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।