स्वच्छता की पहल, स्वच्छ फरसगांव की ओर कदम!
सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत नगर पंचायत फरसगांव के साप्ताहिक बाजार स्थल पर गहन स्वच्छता अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान नगर पंचायत के सफाई कर्मियों एवं स्वच्छता दीदियों ने सक्रिय सहभागिता निभाते हुए बाजार परिसर की साफ-सफाई की। इस पहल का उद्देश्य बाजार स्थल को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाए रखना और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
स्वच्छ वातावरण बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। आइए, स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं और स्वच्छ फरसगांव के निर्माण में योगदान दें।
#सेवा_संकल्प_अभियान #स्वच्छता_ही_सेवा #नगर_पंचायत_फरसगांव #स्वच्छ_भारत #स्वच्छ_फरसगांव
127 views | Kondagaon, Chhattisgarh | Oct 13, 2026