पचरुखी: जसौली पकौली पट्टी के पास हथियार दिखाकर पैसे और मोबाइल लूटे गए
पचरुखी थाना क्षेत्र के जसौली पकौली पट्टी गांव के समीप शुक्रवार की दोपहर दो बजे अपराधियों द्वारा रुपए और मोबाइल लूट लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस अपराधियों की धरपकड़ के लिए जगह जगह छापेमारी कर रही है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि शुक्रवार की दोपहर दो बजे भगवानपुर हाट निवासी विकास कुमार और उसके भाई बाइक से पैसा लेकर सिवान जा रहे थे।