बरौनी: चकिया थाना क्षेत्र में मेला देखने आई नाबालिग लड़की के साथ हुई दुष्कर्म, पुलिस जांच में जुटी
चकिया थाना क्षेत्र अंतर्गत पिछले दिनों दुर्गा मेला देखने आई एक नाबालिक लड़की के साथ स्थानीय मनचले ने दुष्कर्म की घटना को किया है।इसके बाद पीड़ित के द्वारा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है।जांच के दौरान पीड़िता को रविवार को दिन की दस बजे पुलिस अभीरक्षा में चिकित्सा परीक्षण हेतु सदर अस्पताल बेगूसराय भेजा गया हैं।पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।