बरौनी: बरौनी थाना अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्र में प्लास्टिक के गोदाम में लगी भीषण आग, करोड़ों की संपत्ति जलकर राख
बरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्र में एक प्लास्टिक के फैक्ट्री में भीषण आग लग गई।जिसके बाद स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया।लोगों ने फोन के माध्यम से अग्निशमन विभाग के अधिकारियों को सूचना दीया। मौके पर पहुंचे अधिकारी ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।यह आग रविवार को सुबह के छः बजे के करीब में लगी। जिसको देखकर लोग काफी डर गए।