सितारगंज: सितारगंज कोतवाली के बाहर ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई की मांग को लेकर हुआ हंगामा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई न किए जाने को लेकर स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज लोग कोतवाली के बाहर धरने पर बैठ गए और जमकर हंगामा किया।स्थिति बिगड़ती देख पुलिस हरकत में आई। कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर सुंदरम शर्मा ने पुलिसकर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए।