बीना: ग्राम सतोरिया के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से ग्राम पंचायत सचिव घायल, रेफर के दौरान रास्ते में मौत
Bina, Sagar | Oct 3, 2024 बीना थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सतोरिया के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक चालक ग्राम पंचायत सचिव गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे डायल 100 नंबर प्रधान आरक्षक आसाराम, चालक अजय एवं रोहित ने डायल 100 नंबर की मदद से रात में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। घायल की रेफर के दौरान रास्ते में मौत हो गई। मृतक का आज पोस्टमार्टम कराया जाएगा।